मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। कच्ची-पक्की ओपी के एनएच 28 पर दिघरा के समीप हथियार के बल पर एक व्यक्ति से मोबाइल व बाइक लूट ली गई। इस दौरान बदमाशों ने मारपीट भी की। इसके बाद बदमाश मनियारी की ओर भाग निकले। इस संबंध में मुशहरी इलाके के विशाल कुमार ने थाने में शिकायत की है। पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...