मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बूढ़ी गंडक नदी में रविवार को करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव शेखपुर ढाब में पुल निर्माण कंपनी के बेस कैंप के पास नदी में मिला। नदी में शव होने की सूचना मिलते ही आसपास के मोहल्लों के लोग मौके पर जुट गए। हालांकि, शव की पहचान नहीं हो सकी। मृतक जींस पैंट व टी शर्ट पहने हुए था। हल्की दाढ़ी भी है।स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर जांच शुरू की। मृतक के शरीर पर चोट के निशान होने की बात सामने आने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या किसी दूसरे स...