Muzaffarpur News: हत्या आरोपितों के घर की हुई कुर्की जब्ती
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 13 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाईपट्टी पुलिस ने हत्या आरोपितों बनघारा के दिलीप कुमार और उमेश कुमार के घर का मंगलवार को कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। दोनों भाई हैं। थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की गई है। बताया कि इसी वर्ष 12 जनवरी को दोनों आरोपितों ने अन्य के साथ मिलकर अपने दामाद आयुष कुमार की गोली मार हत्या कर दी थी। मामला प्रेम विवाह का था। कुर्की जब्ती के दौरान सीडीपीओ राजेश कुमार मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.