मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- Muzaffarpur News: बंदरा। हत्था थाना क्षेत्र की हत्था पंचायत के वार्ड-9 में शनिवार को सर्पदंश से महिला की मौत हो गई। मृतका अनीता देवी (45) थी। उपमुखिया अजय राय ने बताया कि शनिवार को अनीता देवी घर से बाहर गई थी, जहां सांप ने काट लिया। परिजन प्रभात तारा ले गए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले उसकी मौत गई। अनीता को एक पुत्र व दो पुत्री है। अनीता के पति विनय पंडित का दो साल पहले निधन हो चुका है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए दाह संस्कार कर दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : विषैले सांप के डंसने से नावालिग बच्ची की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...