मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: बंदरा। मुन्नी बैंगरी में शुक्रवार की सुबह हत्था पुलिस ने छापेमारी कर लालबाबू राय और राजेश्वर राय को गिरफ्तार कर लिया। हत्था थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि दोनों के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी था। सूचना मिली थी कि दोनों घर पर है, जिसके बाद दारोगा संकेत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक में हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...