मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- Muzaffarpur News: बंदरा, एक संवाददाता। हत्था थाना क्षेत्र की सुंदरपुर रतवारा पंचायत के वार्ड-3 में लीची बागान के समीप एक घर से शनिवार को महिला का शव मिला। मृतका मो. जहीर की करीब 40 वर्षीया पत्नी सबुजा खातून थी। घर के अंदर चौकी पर शव पड़ा था। के मुंह से झाग निकला हुआ था। शव मिलने की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर हत्था थाने के दारोगा चितरंजन प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। ग्रामीणों की सूचना पर सबुजा के मायके मुशहरी थाना क्षेत्र के बुधनगरा से परिजन पहुंचे। भाई मो. रहीम ने बताया कि सबुजा खातून की करीब 20 वर्ष पहले शादी हुई थी। पति कोलकाता में मजदूरी करते हैं। घर पर बहन अकेली रहती थी और मजदूरी कर जीवनयापन करती थी। उन्हें कोई संतान नहीं थी। इधर, थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि स...