Muzaffarpur News: सड़क पर जलजमाव से ग्रामीणों में आक्रोश
मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी। सुमेरा पंचायत के सुमेरा चौक से तारसन जाने वाली सड़क पर जलभराव से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण मो. शाहिद, मो. तमन्ने, मो. अलीशान, मो. शहाबुद्दीन, पंचायत समिति सदस्य जाकिर हुसैन, मो. उमर, मो. नसीम ने कहा कि खासकर बरसात के दिनों में करीब पांच सौ मीटर सड़क पर घुटना पर पानी लग जाता है। आये दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा बाइक और साइकिल सवार को मुसीबत झेलनी पड़ती है। सड़क से सटे दोनों तरफ घनी आबादी है। जलजमाव के कारण बीमारी की आशंका बनी रहती है। बीडीओ नीरज कुमार ने बताया कि विभाग को सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.