मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के वार्ड-31 के अंतर्गत साइन कॉलोनी में सड़क का काम अधूरा छोड़कर ठेकेदार भागा निकला है। कॉलोनी की सड़क पर राबिश पड़ा है। ऐसे में बारिश होने पर जलजमाव के बीच खतरा बढ़ जाएगा। बीते 14 जुलाई को स्थानीय लोगों की शिकायत पाकर मौके पर पहुंचे निगम के जेई लालबाबू यादव ने गड़बड़ी देख काम रोकवाते हुए डीपीआर के अनुसार निर्माण के निर्देश दिए थे। उसके बाद से ठेकेदार ने काम छोड़ रखा है। यह भी पढ़ें- Gaya News: कार्यादेश के चार महीने बाद भी नहीं बनी सड़क, बरसात में लोगों का बढ़ा संकटसड़क की हालत सड़क की ऊपरी परत पर कंक्रीट की ढलाई से पहले उसके नीचे बड़ा व छोटा बोल्डर, सुरखी, डस्ट आदि के मिश्रित मेटेरियल के बदले काफी कम मात्रा में सिर्फ राबिश (ईंट के छोटे टुकड़े) व डस्ट ही पाए गए थे। ...