Muzaffarpur News: स्वास्थ्य शिविर में 105 मरीजों की जांच
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। मकसूदपुर में सोमवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का मुखिया वरुण कुमार ने उद्घाटन किया। शिविर में 105 मरीजों की जांच की गई। सीएचओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई। जरूरतमंदों को दवा भी उपलब्ध कराई गई। एएनएम कामिनी कुमारी, नूतन कुमारी, मृदुला कुमारी एवं मधु कुमारी मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.