Muzaffarpur News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने गए सेना के हवलदार के घर में चोरी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने दिल्ली गए कच्ची-पक्की के दीघरापट्टी निवासी सेना के हवलदार दीपक कुमार के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। 17 अगस्त की रात चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और एक लाख रुपये नकद, सोने की पांच ग्राम की कान की बाली, पांच ग्राम की अंगूठी, चांदी के सौ-सौ ग्राम के दो जोड़ी पायल, नाक की कील व इलेट्रॉटिक चूल्हा चोरी कर लिया। इस संबंध में उन्होंने सदर थाना में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।उन्होंने पुलिस को बताया कि वह फिलहाल मैदानी अस्पताल नूराला कैंट लेह (जम्मू-कश्मीर) में पदास्थापित हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वह सपरिवार दिल्ली गए थे। 18 अगस्त की सुबह उसके पड़ोसी ने सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। उनके कहने पर पड़ोस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.