Muzaffarpur News: स्वच्छता कर्मियों ने बैंक के सामने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: सरैया। रेपुरा रामपुर बल्ली पंचायत के स्वच्छता कर्मियों ने गुरुवार को गोपीनाथपुर दोकरा स्थित एक बैंक शाखा के सामने प्रदर्शन किया। स्वच्छता कर्मियों का आरोप है कि चार माह के बकाया वेतन का चेक बैंक में जमा करने के बावजूद समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। स्वच्छता कर्मी भोला राय, मो. कलाम, शायरा बेगम, देवंती देवी, अनिल कुमार, देवनाथ भगत, टेनू भगत, शिवनाथ पासवान, अभय कुमार, सुखदेव ठाकुर, रमेश कुमार व राजकुमार राम ने बताया कि काफी समय बाद चार माह का वेतन चेक के माध्यम से मिला है। पांच अगस्त को ही बैंक में चेक जमा कर दिया गया था, लेकिन 13 अगस्त तक राशि उनके खाते में नहीं पहुंची है। बैंक प्रबंधन द्वारा जान बूझ कर पेमेंट को लटकाया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.