Muzaffarpur News: स्मैक की 2015 पुड़िया के साथ भाई-बहन गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर/गायघाट। थाना क्षेत्र के हनुमाननगर में गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी कर स्मैक की बड़ी खेप के साथ भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित हनुमाननगर निवासी शिवशंकर कुमार व उसकी बहन अंशु कुमारी है। पुलिस ने दोनों को उसके घर से गिरफ्तार किया है। घर की तलाशी के दौरान 2015 पुड़िया स्मैक की पुड़िया बरामद हुई है। स्मैक का कुल वजन 2 किलो 435 ग्राम बताया जा रहा है। इसके अलावा नकद 2 लाख 10 हजार रुपये और चार मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। थानेदार जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हनुमाननगर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी की। इस दौरान दोनों आरोपितों को दबोच लिया। बरामद मोबाइल और नकदी के संबंध में भी जांच की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.