मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। सिकंदरपुर पुलिस ने स्मैक और चोरी के सामान के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ये बंद घरों में चोरी करने वाले शातिर गैंग से जुड़े हैं। पर्व के दौरान शहर में ताबड़तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम देने की गिरोह ने साजिश रची थी। एसडीपीओ नगर-एक सुरेश कुमार ने बताया कि न्यू सिकंदरपुर एरिया वार्ड नंबर 14 के पास गश्ती के दौरान पुलिस को देखकर चारों भागने लगे। पुलिस ने राजन कुमार को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर अंशु कुमार, टिंकू कुमार और रणजीत कुमार गिरफ्तार किए गए। इनके पास से 19 पुड़िया स्मैक, मोटर पम्प, गैस चूल्हा, सिलेंडर, पांच किलो तांबे का तार और खुला पंखा बरामद हुआ। पुलिस चोरी के सामान की खरीद-बिक्री करने वाले दुकानदार और चारों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान...