Muzaffarpur News: स्पीड पोस्ट काउंटर अब जंक्शन परिसर में शिफ्ट
मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। रेल यात्रियों व आमलोगों की सुविधा के लिए आरएमएस 'यू' मंडल, मुजफ्फरपुर का स्पीड पोस्ट व पार्सल बुकिंग काउंटर स्थानांतरित कर दिया गया है। अब तक यह मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन के बाहर एलके बोस पेट्रोल पंप के सामने संचालित हो रहा था। रेलवे जंक्शन के आधुनिकीकरण कार्य के कारण इसे अब जंक्शन परिसर के अंदर शिफ्ट किया गया है। नया काउंटर रेलवे जंक्शन परिसर, गेट नंबर 04, गौतम बुद्ध द्वार के अंदर पार्सल कार्यालय के समीप शुरू किया गया है। मंडल अधीक्षक ने बताया कि नए बुकिंग काउंटर पर ग्राहकों को स्पीड पोस्ट, पार्सल व विदेशी डाक सेवाओं की बुकिंग पूर्ववत मिलती रहेगी। रेलवे स्टेशन परिसर के भीतर काउंटर होने से यात्रियों और आम नागरिकों को डाक सेवाओं का लाभ अब अधिक सुविधाजनक तरीके से मिल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.