मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। रामेश्वर कॉलेज में 'मेरा युवा भारत' कार्यक्रम के तहत 'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा' विषय पर शुक्रवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। इसमें युवाओं ने स्लोगन लेखन, रील्स निर्माण, कविता पाठ, संगीत, नृत्य और नुक्कड़ नाटक जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।स्लोगन प्रतियोगिता में स्नेहा कुमारी ने प्रथम तथा वर्षा भार्गव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रील्स प्रतियोगिता में संस्कृति सर्राफ प्रथम और साक्षी कुमारी द्वितीय रहीं। कविता प्रतियोगिता में प्रिया स्नेहा ने पहला तथा सुमि कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। संगीत प्रतियोगिता में अमन गुप्ता प्रथम और रौनक कुमार द्वितीय रहे। नृत्य प्रतियोगिता में जिया तालिब टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, नुक्कड़ नाटक प्रतिय...