मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जनसुराज के सूत्रधार व विधायक प्रशांत किशोर तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में होनेवाले चुनाव को लेकर बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में दोनों चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक को लेकर पार्टी ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पिछलीबार भी जनसुराज के उम्मीदवार मैदान में थे और दूसरे नंबर पर आये थे। पिछलीबार बेहतर नतीजा देखने के बाद इसबार भी जनसुराज चुनाव में उम्मीदवार खड़ा करने का मन बना रही है। बैठक में सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर और वैशाली के कार्यकर्ता शामिल होंगे। जनसुराज के जिलाध्यक्ष मो. लाल बाबू ने बताया कि बैठक में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवार चयन पर चर्चा की जाएगी। यह भी पढ़ें- गया...