मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। स्ट्रीट लाइट की मरम्मत में हो रही देरी का मुद्दा शनिवार को होने वाली बैठक में गरमा सकता है। इस मामले को लेकर पार्षदों ने स्टैंडिंग के प्रति नाराजगी जतायी है। वार्ड 27 के पार्षद अजय ओझा के मुताबिक घोषणा के बाद स्टैंडिंग का आंदोलन स्थगित हो गया, मगर खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत नहीं हो सकी है। वार्ड 29 के पार्षद सनत कुमार ने कहा कि न तो नई स्ट्रीट लाइट लगी और न पुरानी खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...