मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्ट्रीट लाइट की मरम्मत में हो रही देरी पर वार्ड संख्या 27 के पार्षद अजय ओझा ने सवाल उठाए हैं। कहा कि बीते 29 जुलाई को स्टैंडिंग ने मेयर को लिखा गया एक पत्र जारी करते हुए एक सप्ताह में समाधान की बात कही थी। इसपर अन्य पार्षदों ने भी हामी भरी थी। 10 अगस्त की समय सीमा बीतने के बावजूद अब तक कुछ नहीं हो सका है। इसको लेकर पार्षद ने स्टैंडिंग से पूछा है कि उनके वार्ड में खराब पड़े लाइट ठीक होने के साथ ही नए लाइट कब तक लगेंगे?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...