Muzaffarpur News: स्टेशन पर लावारिस झोलों में रखी 30 लीटर शराब जब्त
मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जंक्शन पर गुरुवार को आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत प्रतिबंधित सामान की निगरानी के दौरान प्लेटफॉर्म-01 पर रखे दो लावारिस झोलों से 30 लीटर शराब जब्त की। बरामद शराब का अनुमानित मूल्य करीब 25 हजार रुपये आंकी गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि दोपहर एक बजे प्लेटफॉर्म एक के पोल संख्या 32 के पास दो काले रंग के बड़े झोले लावारिस हालत में मिले। जांच करने पर इनमें शराब रखी मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। कहा कि आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जब्त शराब को रेल थाने को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.