मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के मुख्य प्रवेश द्वार पर जाम की समस्या को लेकर आरपीएफ ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को स्टेशन गेट पर ऑटो और ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहर तक नौ ऑटो का चालान काटा गया। जो बाइक सवार नो पार्किंग जोन में बाइक लगाए थे, उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि स्टेशन गेट पर ऑटो और ई-रिक्शा चालक मनमाने तरीके से वाहन लगाकर जाम लगा देते हैं, जिससे यात्रियों को अंदर आने-जाने में काफी परेशानी होती है। कार और अन्य वाहनों को भी दिक्कत होती है। उन्होंने बताया कि बीते एक सप्ताह के भीतर 30 से अधिक ऑटो पर चालान की कार्रवाई की गई है। आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आरपीएफ ने ऑटो चालकों से निर्धारित ऑटो स्टैंड में ही वा...