Muzaffarpur News: स्टंट करने में बाइक सवार ने बुजुर्ग महिला को मारी ठोकर
मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- Muzaffarpur News: बोचहां। पुराने दरभंगा रोड पर शुक्रवार की रात करीब 8 बजे स्टंट कर रहे बाइक सवार ने बुजुर्ग महिला को ठोकर मार दी। हादसे में बुद्धनगरा वार्ड नौ निवासी मिश्रीलाल साहनी की पत्नी रामसखी देवी जख्मी हो गई। वहीं, बाइक सवार दो युवकों को गंभीर चोट लगी है। बाइक पर तीन युवक सवार थे। तीनों युवक बंदरा बरियारपुर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भीषण था कि करीब दो सौ मीटर तक बाइक घिसटती चली गई। सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। वार्ड सदस्य सुनील नायक ने बताया कि महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शी राजा कुमार ने बताया कि एक बाइक सवार लहरिया कट मारते हुए मुजफ्फरपुर से दरभंगा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घर के बाहर खड़ी बुजुर्ग महिला को ठोकर मार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.