Muzaffarpur News: स्कूल से 41 बोरा चावल गबन, शिक्षक से होगी वसूली
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कूलों में बच्चों के निवाले का गबन किया जा रहा है। ताजा मामला मीनापुर के उमवि गोसाइपुर का है। इस स्कूल में 41 बोरा चावल का गबन किया गया है, जिसका मूल्य 75 हजार से अधिक है। जांच में मामला सामने आने के बाद दोषी शिक्षक को 10 दिन के अंदर इस राशि को जमा करने का आदेश मिला है। ऐसा नहीं करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीपीएम मो.एनामुल हसन ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा इस मामले में डीएम के यहां परिवाद दायर किया गया था। इसके बाद जांच कराई गई। जांच के दौरान कुल नामांकित 398 में महज 126 बच्चे ही थे। स्कूल में दो शिक्षकों के बीच प्रभार का विवाद था। स्कूल में दो भंडारगृह पाया गया और दोनों शिक्षक के पास एक-एक भंडारगृह की चाबी थी। दूसरे भंडारगृह की चाबी शिक्षिका अंजू रानी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.