Muzaffarpur News: स्कूल से सामान चोरी होने के विरोध में सड़क पर उतरे जेन अल्फा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बनारस बैंक चौक स्थित एमएसकेबी मिडिल स्कूल से पंखा, सबमर्सिबल समेत अन्य सामान चोरी होने के विरोध में शुक्रवार को जेन अल्फा सड़क पर उतर आए। स्कूल के आठवीं तक के बच्चे बेंच-डेस्क की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए और धरना-प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। इस कारण गोला रोड से बनारस बैंक चौक तक सड़क डेढ़ घंटे तक जाम रहा।
धरनाग्रस्त बच्चे नारेबाजी करते हुए बच्चे धूप में बैठकर आंदोलन करते रहे। स्कूल से बेंच-डेस्क को लाकर सड़क के बीच रख दिया और उस पर बैठकर रास्ता बंद करने के साथ पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विद्यार्थियों का कहना था कि स्कूल में बार-बार चोरी हो रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। पिछले कुछ दिनों में बेंच-डेस्क, पंखे और सबमर्सिबल की चोरी हो चुकी है। कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.