मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कूल से गायब शिक्षकों की हाजिरी आती रही और वेतन भुगतान होता रहा। जांच में यह मामला सामने आया है। चार महीने से अधिक समय तक बिना सूचना स्कूल से गायब शिक्षक के वेतन भुगतान के लिए उपस्थिति भेजी जाती रही। जिले में शिक्षकों के वेतन, एरियर समेत अन्य जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है। पारू में एक ऐसा शिक्षक धरा गया है, जो फर्जी शिक्षकों की सूची में साल 2022 में शामिल था। इसके अलावा मीनापुर, कुढ़नी में भी ऐसे शिक्षक धरे गए। फर्जी शिक्षकों की सूची में शामिल इन आध्यापकों का वेतन बंद किया गया था। कार्रवाई का निर्देश मिला तो इनमें कई शिक्षक स्कूल से गायब हो गए। लेकिन, फर्जीवाड़े का हाल यह है कि गायब और पूर्व से फर्जी शिक्षक सूची में शामिल इन अध्यापकों की अनुपस्थिति विवरणी आती रही।...