मुजफ्फरपुर, सितम्बर 17 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा चौक स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार को रंगदारी मांगने पहुंचे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। दोनों की रस्सी से हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई कर दी, जबकि अन्य बदमाश भाग गए। हथियार से लैस सभी बदमाश स्कॉर्पियो से आए थे। पकड़े गए दोनों बदमाश नालंदा निवासी सोनू कुमार और राहुल कुमार बताए जाते हैं। गार्ड सह ट्रांसपोर्ट इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि एक स्कॉर्पियो से 5 बदमाश आए और गेट पीटने लगे। गेट खोलते ही सभी अंदर घुस गए। उसके बाद हाथापाई करने लगे। बदमाशों ने कहा कि रंगदारी में 50 लाख रुपया दो नहीं तो उठाकर ले जायेंगे।हो-हल्ला होने पर जुटे ग्रामीणों के पहुंचने पर अन्य बदमाश भाग गए, जबकि दो को पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बद...