Muzaffarpur News: स्कूल में छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarpur News: बंदरा। पीयर थाना क्षेत्र के रत्नमनिया स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई का गुरुवार को वीडियो वायरल हुआ है। अभिभावक के पूछने पर एचएम द्वारा बदसलूकी की गई। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में छात्र आयुष के पिता सुरेंद्र राम ने शिक्षक और एचएम के खिलाफ बीईओ से शिकायत की है। बताया कि प्रार्थना के समय आयुष को चक्कर आया तो उसके एक साथी शिवशंकर ने क्लास रूम में ले जाकर सुला दिया। कुछ देर बाद शिक्षक क्लास रूम में पहुंचे और बिना पूछताछ के पिटाई कर दी। सूचना पर विद्यालय पहुंचे तो एचएम ने बदसलूकी की। इधर, प्रभारी बीईओ सह बीडीओ गुंजा कुमारी ने बताया कि वे फिलहाल छुट्टी पर हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.