Muzaffarpur News: स्कूल भवन जर्जर होने से अधिकांश बच्चों ने पढ़ाई छोड़ी
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 2 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमालपुर कोदयी का भवन करीब एक वर्ष से जर्जर है। बीते साल आई बाढ़ में भवन क्षतिग्रस्त हो गया था, यहां के बच्चे दूसरे स्कूल में पठन-पाठन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित विद्यालय की दूरी अधिक होने के कारण अधिकांश बच्चों ने पढ़ाई छोड़ दी है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर विद्यालय भवन का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक साल पूर्व आई भीषण बाढ़ में विद्यालय का आधा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई बंद कर दी गई। विद्यालय में कुल नौ शिक्षक कार्यरत हैं। प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई हुई। विद्यालय को प्रति वर्ष रखरख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.