मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: सरैया। मणिकपुर-वैशाली मार्ग पर भगवान महावीर मंदिर द्वार के समीप सोमवार को स्कूल बस की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक कुतुरुम कोल्हुआ निवासी जलंधर राय (60) थे। वे साइकिल से सामान की खरीदारी करने चौक पर जा रहे थे। इसी दौरान बस की चपेट में आ गए। बस छोड़कर चालक फरार हो गया। बस में बच्चे नहीं थे। सूचना पर सरैया थानेदार देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूल बस जब्त कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...