Muzaffarpur News: स्कूल के लिए निकली छात्रा को किया अगवा
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarpur News: पारू। थाना क्षेत्र के एक गांव से छह अक्तूबर को स्कूल के लिए निकली 16 वर्षीया छात्रा को अगवा कर लिया गया। इस संबंध में छात्रा की मां ने दो युवकों पर पुत्री के अपहरण का केस दर्ज कराया है। थानेदार प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर छात्रा की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपितों के घर पर पूछताछ करने गई तो उन्हें धमकी दी गई। उसने अनहोनी की आशंका जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.