मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। श्रीसिया गोपीनाथपुर गांव स्थित राजकीयकृत नेहरू स्मारक उच्चत्तर माध्यमिक 2 के नाम से खतियानी भूमि को भू माफियाओं द्वारा बेच देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने सीओ, डीएम, डीईओ, एसडीओ पश्चिमी, अपर समाहर्ता को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि सड़क की ओर से करीब चार डिसमिल जमीन बेच दी गई है, जिस कारण बच्चों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सीओ तरुण कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...