मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। साल 2023-24 और 2024-25 में स्कूलों में कराए गए काम और करोड़ों के भुगतान नियमानुसार नहीं किए गए। जिले के स्कूलों में मरम्मती, रंग रोगन जैसे काम में बड़ा घपला हुआ है। प्रशासनिक स्तर पर बनाई गई तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने इसकी रिपोर्ट सौंपी है। जांच कमेटी ने वित्तीय अनियमिता की विशेष वित्तीय अंकेक्षण की अनुशंसा की है।

जांच की प्रक्रिया जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जिले के 100 से अधिक स्कूलों में मरम्मती, रंगरोगन समेत अन्य सिविल काम में गड़बड़ी का आरोप लगा था। इसमें 14 से अधिक स्कूलों में जाकर भौतिक निरीक्षण किया गया। कई स्तर पर इसमें गड़बड़ी मिली है। कई स्कूलों में काम पूरा होने के पूर्व ही भुगतान करने का मामला भी सामने आया है।

स्थलीय जांच के परिणाम स्थलीय जा...