Muzaffarpur News: स्कूली बस की चपेट में आकर मासूम घायल
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 5 -- Muzaffarpur News: सकरा। सिहो गांव के अल्पसंख्यक टोला में गुरुवार की शाम निजी स्कूल की बस की चपेट में आकर मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मो. सहवाक के पुत्र मो. अनश (5) को शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल बस में तोड़फोड़ की। अनश घर के समीप खड़ा था। सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पैक्स अध्यक्ष मो. शमीम ने बताया कि अनश का दाहिना पैर टूट गया है। दुर्घटनाग्रस्त बस को पुलिस ने जब्त कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.