मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: गोरौल, हिसं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय भानपुर बड़ेवा के बच्चों ने छठ महापर्व पर आकर्षक झांकी पेश की। पारंपरिक वेशभूषा में बच्चों ने दउरा लेकर छठ घाट जाने और भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के दृश्य प्रस्तुत किए। छठ गीतों से विद्यालय परिसर का माहौल छठमय हो गया। प्रधानाध्यापक लालदेव पासवान ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। मौके पर शिक्षक जाकिर हुसैन, सौरभ कुमार दिवाकर, विवेक विशाल, पिंकी प्रिया, सीमा कुमारी, निकहत जहां, सरफराज अहमद, चंदन कुमार, प्रकाश कुमार और देशबंधु कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। झांकी में पूनम कुमारी, प्रियांशु कुमारी, सलोनी कुमारी, आरुषी कुमारी, सोनाली कुमारी, सुरुचि कुमारी सहित कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें...