मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- Muzaffarpur News: -स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर भवन में हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कूली बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में सबको रंग दिया। शुक्रवार को नगर भवन में जिला प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिलाधिकारी कुमार गौरव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक भावनाओं से ओत-प्रोत मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। मौके पर उप विकास आयुक्त निशांत सिहारा, नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह, प्रोबेशनल आईएएस सहित जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी, गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न...