मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी ने सोमवार को श्रीहरि सिंह उच्च विद्यालय में डेवलपिंग एंटरप्रेन्योरियल स्किल्स विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल और एआईसीटीई की डाइस के निर्देश पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का विवरण ​कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला में छात्रों ने स्मार्ट डस्टबिन और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़े 'बायोफ्यूल उत्पादन' के बारे में अपने प्रोजेक्ट दिखाये। एमआईटी के प्राचार्य प्रो. एमके झा ने कहा कि आज की शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रह सकती। नवाचार और उद्यमशीलता ही आत्मनिर्भर भारत की नींव हैं। एमआईटी हमेशा स्कूली छात्रों में वैज्ञानिक चेतना और व्यावहारिक तकनीकी ज्ञान को प्रोत्साहित करने के लिए मार...