Muzaffarpur News: स्कूटी चोरी कर जलाने के बाद पार्ट्स बेचने वाले गिरोह के दो गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में मुक्तिधाम के पास पुलिस ने छापेमारी कर बाइक व स्कूटी चोरी कर जलाने के बाद उसके पार्ट्स बेचने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में ब्रह्मपुरा थाना के एएम दास गली वार्ड-तीन का करण कुमार और सिकंदरपुर मुक्तिधाम वार्ड-13 का मो.सलमान शामिल है। पुलिस ने झोपड़ी से एक जली हुई स्कूटी व उसके पार्ट्स जब्त किए है। मामले में सिकंदरपुर थाने के दारोगा कमलेश सिंह ने दोनों के विरुद्ध सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई है।एफआईआर में दारोगा ने कहा है कि रविवार को सूचना मिली कि मुक्तिधाम के निकट एक झोपड़ी में कुछ युवक एक चोरी की स्कूटी के पार्ट्स खोल कर अलग-अलग कर रहे हैं। पुलिस पहुंची तो कुछ युवक भागने लगा। खदेड़ कर उसमें से करण कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.