मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। राज्य के विभिन्न जिलों में स्कार्पियो चोरी करने वाले गिरोह का सरगना वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के नूनू बाबू चौक निवासी अंजन कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना स्कार्पियो को सदर थाना की पुलिस ने उसके साथी दिनेश कुमार के साथ गिरफ्तार किया है। दिनेश वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के रूपसीपुर का रहने वाला है। यह गिरोह सिर्फ स्कार्पियो की चोरी करता है। इसलिए इसका सरगना अंजन कुमार शुक्ला मुन्ना स्कार्पियो नाम से कुख्यात है। स्कार्पियो चोरी के मामले में मुन्ना दस बार जेल जा चुका है। अकेले सदर थाना पुलिस उसे चार बार जेल में भेज चुकी है। वह पहले मोटर गैरेज में मैकेनिक था। उसने स्कार्पियो चोरी करने का संगठित गिरोह बना रखा है। गिरोह में शामिल होने वाले नए शातिरों को वह पहले ट्रेनिंग देता है।...