मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमएलएसी चुनाव के बाद जीते हुए प्रत्याशी जहां अपने समर्थकों से विजय मालाएं पहन रहे हैं तो हारे हुए उम्मीदवार सोशल मीडिया पर दर्द बयां कर रहे हैं। पराजय का सामना करने वाले प्रत्याशी अपनी भड़ास सोशल मीडिया पर निकाल रहे हैं। मंथन में जुटे ये प्रत्याशी अपने ही लोगों पर हार ठीकरा फोड़ रहे हैं और उनसे हिसाब चुकता करने की बात भी कह रहे हैं। ऐसे लोगों को वे सांप की उपाधि दे रहे हैं। एमएलसी चुनाव के परिणाम के एक दिन बाद ही सोशल मीडिया पर यह लड़ाई शुरू हो गयी है। एक प्रत्याशी के रिश्तेदार ने अपने सोशल मीडिया अकांउट से पोस्ट किया कि 'सांप को दूध पिलाये थे कभी, सांप का नेचर डंसना होता है।' यह भी पढ़ें- Jaunpur News: एमएलसी चुनाव में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने पर मुकद...