Muzaffarpur News: सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का केस दर्ज
मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद सिवाईपट्टी थाने की पुलिस ने मामले की जांच की। वीडियो में दिख रहा युवक थाना क्षेत्र के झोझा गांव का मिथलेश कुमार है। बुधवार को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि जांच में मामला सही पाए जाने के बाद उन्होंने स्वयं के बयान पर आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस अब आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.