मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने के आरोप में रामपुरहरि थाना पुलिस ने सुतीक्षण शाही को गिरफ्तार किया है। उसके पास से वीडियो में दिख रही दोनाली बंदूक और 02 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।रविवार को सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल हुआ। जांच में वीडियो रामपुरहरि थाना क्षेत्र का पाया गया। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि वीडियो के जरिए समाज में भय और दहशत का माहौल बनाने की कोशिश की गई है। इस संबंध में रामपुरहरि थाना में कांड दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर रामपुरहरि थानाध्यक्ष ने जांच की। उसकी पहचान रामपुरहरि के सुतिक्षण शाही के र...