मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नीट यूजी की परीक्षा से पहले ही सोशल मीडिया पर पेपर बेचने के मामले में मुजफ्फरपुर में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट हाईकोर्ट ने साइबर अपराध सुरक्षा इकाई के एसपी से तलब की है। मामले में जेल भेजे गए जजुआर के आरोपित मनीष कुमार की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। इसमें मुजफ्फरपुर पुलिस के अलावा साइबर एसपी को भी पार्टी बनाया गया है।इस साल नीट यूजी की परीक्षा बीते तीन मई को आयोजित हुई थी। इससे पहले ही मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया के माध्यम से पेपर बेचे जा रहे थे। इसकी सूचना पर सिकंदरपुर थाना के तत्कालीन थानेदार दुखित महतो ने दो मई को पेपर बेचने वाले जजुआर के मनीष कुमार के ठिकाने पर छापेमारी की। वह सिकंदरपुर के बालूघाट में चॉकलेट फैक्ट्री के पास किराए के मकान में रहकर गोरख...