Muzaffarpur News: सैकड़ों शिक्षकों की नहीं मिली सेवापुस्तिका, प्रमोशन रूका
मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के सैकड़ों शिक्षकों की सेवापुस्तिका नहीं मिली है। सेवापुस्तिका नहीं मिलने के कारण अगले वेतनमान में इन शिक्षकों को प्रमोशन नहीं मिल पाया है।जिले के बोचहां समेत अन्य प्रखंडों के नियोजित शिक्षकों का यह मामला है। बीईओ ने इस संबंध में नियोजन इकाइयों से जवाब मांगा है। फरवरी में ही इसे लेकर आदेश दिया गया था। पंचायती राज संस्थान अंतर्गत नियोजित शिक्षकों को 12 साल की सेवा पूरी करने के बाद अगले वेतनमान में प्रोन्नति देने को लेकर डीपीओ स्थापना ने आदेश दिया था। सभी नियोजन इकाइयों को निर्देश मिला था कि ऐसे शिक्षकों की सेवापुस्तिका संधारित कर बीईओ कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे। यहां से स्थापना कार्यालय में इसे जमा करना था, लेकिन अलग-अलग प्रखंड की नियोजन इकाइयों ने इन शिक्षकों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.