Muzaffarpur News: सेहत के लिए बढ़ाए कदम, वॉकथॉन से दिया जागरूकता का संदेश
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच की ओर से रविवार सुबह वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसमें शहर के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर नियमित व्यायाम और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। वॉकथॉन में सिटी एसपी मोहिबुला अंसारी, मंच के अध्यक्ष विक्रांत केजरीवाल, सचिव विकास मरोड़िया और कार्यक्रम संयोजक रिषव पोद्दार समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। अध्यक्ष विक्रांत केजरीवाल ने कहा कि वॉकथॉन से फिटनेस के साथ एकता और सकारात्मक सोच का संदेश दिया गया। मीडिया प्रभारी आयुष कुमार ने बताया कि उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करना है। यह भी पढ़ें- मेरी सेहत, मेरी शक्ति वाकथॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.