मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता एवं पौधरोपण कार्यक्रम किया। इस दौरान पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया और फिर पौधरोपण किया। अभियान के तहत दोपहर करीब 12 बजे मध्य विद्यालय बलिया में 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर बच्चों के चित्रकारी प्रतियोगिता हुई। मंत्री ने बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों को देखा और उनका उत्साहवर्धन किया। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. मोनाली, प्रखंड अध्यक्ष रामस्वरूप सहनी, रंजन मिश्रा, सोताव कृष्ण, मनीष, पप्पू, अमित कुमार, विभीषण पासवान, रितेश शर्मा, विनोद दास, विपिन सिंह, नुनु साह, पारस साह, अमरनाथ सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- कन्या मध्य विद्यालय में हुई चित्...