मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सेवानिवृत्ति पर कोर्ट के वरीय कर्मचारी ज्ञान कुमार शरण व नकुल प्रसाद नवीन को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सिविल कोर्ट सभागार में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डीएसए सत्येंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह ने इन दोनों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने दोनों के स्वस्थ, दीर्घायु व खुशहाल जीवन की कामना की। वहीं परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पीयूष प्रभाकर व जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-प्रथम राजाराम संतोष कुमार ने दोनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर परिमल किशोर, अनिल कुमार झा, राजेश कुमार, मनोज कुमार, कुमार कश्यप, राजेश वर्मा, डीएन बरियार अमनदीप, घनश्याम मिश्रा व जितेन्द्र कुमार ...