Muzaffarpur News: सेल्फी लेने के दौरान ट्रेन से गिरा युवक, मौत
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। संजय सिनेमा ओवरब्रिज के पास मंगलवार को सेल्फी लेने के दौरान ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी जान चली गई। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल से युवक का मोबाइल और घड़ी बरामद की। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के रघुनाथपुर निवासी 30 वर्षीय शिवम कुमार के रूप में हुई है। वह बनारस में रहकर मजदूरी करता था और दशहरा पर घर लौट रहा था।युवक किस ट्रेन से गिरा, इसकी जानकारी पुलिस को अभी नहीं मिली है। बताया गया कि वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। सदर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। मृतक के छोटे भाई सोनू कुमार के बयान पर सदर थाने में यूडी केस दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.