मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। एमडीडीएम कॉलेज में गुरुवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। दौड़ में मनोविज्ञान विभाग की सुहानी कुमारी प्रथम, साक्षी कुमारी द्वितीय और बीसीए की खुशी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। टेबल टेनिस में जंतुविज्ञान की खुशबू कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया। राजनीति विज्ञान की ओसीन वर्मा दूसरे और रुचि रंजन तीसरे स्थान पर रहीं। कैरम में भूगोल विभाग की प्रतिमा कुमारी ने बाजी मारी। अंग्रेजी विभाग की शगुफ्ता प्रवीण दूसरे तथा बीसीए की खुशी कुमारी और राजनीति विभाग की रुचि कुमारी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। चेस में जंतुविज्ञान की सानिया कुमारी विजेता बनीं। इतिहास विभाग की राधिका कुमारी दूसरे और उर्वशी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...