मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 14 में पुलिस की लापरवाही का एक मामला सामने आया है। जान से मारने की धमकी मिलने पर सुरक्षा की गुहार लगाने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण पीड़ित के घर में घुसकर आरोपितों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसको लेकर पीड़ित सुधांशु कुमार ने मंगलवार को सिकंदरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आरोप लगाया है कि मंगलवार को वे अपने घर पर वार्ड 14 के पार्षद से बीते सोमवार को उसके साथ हुई घटना के संदर्भ में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच आरोपित वार्ड पार्षद पति, उनके दो पुत्र, भाई और अन्य लोग हथियार, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से लैस होकर दरवाजे पर आ धमके। इस दौरान ​आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वार्ड पार्षद ...