मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। एसकेएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में मंगलवार से सिटी स्कैन जांच शुरू हो गई। रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विनायक गौतम ने बताया कि सिटी स्कैन सेवा शुरू होने से गरीब मरीजों की मुफ्त जांच होगी। सिटी स्कैन मशीन का उद्घाटन एसकेएमसीएच की प्राचार्य डॉ. कुमारी विभा ने किया। उन्होंने बताया कि सिटी स्कैन जांच शुरू होने के बाद हमारी कोशिश है कि एमआरआई जांच भी सुपर स्पेशियलिटी में शुरू हो जाये। सुपर स्पेशियलिटी के उपाधीक्षक डॉ. राधा रमण ने बताया कि सिटी स्कैन मशीन पहले से ही अस्पताल में थी, लेकिन वारंटी खत्म होने के कारण इंस्टाल नहीं हो पा रही थी। एसकेएमसीएच में अब तक पीपीपी मोड में सिटी स्कैन की जांच होती थी। डॉ. विनायक गौतम ने बताया कि यह 128 स्लाइस की मशीन है। सिटी स्कैन जांच में मरीज ...