Muzaffarpur News: सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को मिले दो डॉक्टर
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को दो डॉक्टर मिले हैं। इनकी तैनाती रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर और कैजुअल्टी सेफ्टी ऑफिसर के तौर पर की गई है। ये डॉक्टर अभी मेडिकल अफसर के रूप में काम करेंगे। एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी में अभी रेडियेशन सेफ्टी ऑफिसर और कैजुएल्टी सेफ्टी ऑफिसर का पद नहीं है, इसलिए इन दोनों डॉक्टरों से मेडिकल अफसर के तौर पर ही काम लिया जाएगा। बताया कि सुपर स्पेशियलिटी में तीन डॉक्टर की पोस्टिंग हुई थी। इसमें से एक डॉक्टर ने ज्वाइन नहीं किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.